मंत्री केदार पर मारपीट के आरोप: सीएम साय बोले- नहीं हुई ऐसी कोई घटना, हार से बौखलाई कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार

मंत्री केदार पर मारपीट के आरोप : सीएम साय बोले- नहीं हुई ऐसी कोई घटना, हार से बौखलाई कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार
X

सीएम विष्णुदेव साय 

वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी से मारपीट के आरोप पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, उनसे मेरी बात हुई है, मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, केदार कश्यप से मेरी बात हुई है, मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए बिना मुद्दे के भ्रम फैला रही है। मुद्दाविहीन कांग्रेस गलत बयानबाजी कर रही है।

बस्तर बाढ़ को लेकर सीएम श्री साय ने कहा कि, बस्तर संभाग में अतिवृष्टि से बाढ़ की स्थिति बनी है। चार जिले- बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर बाढ़ की चपेट में आए हैं। बस्तर और दंतेवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सर्वेक्षण के जरिए प्रभावित लोगों से मुलाकात की गई है। शासन-प्रशासन ने हर संभव राहत पहुंचाई है। अब तक 1.20 लाख से अधिक कच्चे मकान और पशुधन की क्षति हुई है। मुआवजा और मदद का काम जारी है।

एमपी के सीएम को किया धन्यवाद ज्ञापित
बस्तर संभाग में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता भेजने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, अन्य राज्यों से भी मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष में लगातार सहयोग हो रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story