गृहमंत्री शाह से मिले CM साय: दो घंटे तक चली मुलाकात, नक्सल विरोधी अभियानों की दी जानकारी, जवानों का किया सम्मान

सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करीब दो घंटे तक बातचीत की।
X

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम विष्णुदेव साय 

सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करीब दो घंटे तक बातचीत की। श्री शाह ने नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों को सम्मान किया।

स्पर्श शर्मा। दिल्ली- रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली। जिसमें सीएम श्री ने नक्सल विरोधी अभियानों की जानकारी दी। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले सबसे लंबे नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का सम्मान किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों मिले और उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले सबसे लंबे नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया था। यह अभियान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर अप्रैल-मई माह में चलाया गया था। सम्मान समारोह में उनके साथ छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में शामिल CRPF के जवानों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया।

दिसंबर 2023 से अब तक 453 माओवादी गए मार गिराए

वहीं दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। इसी अवधि में 1616 माओवादियों की गिरफ्तारी तथा 1666 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। सीएम विष्णु देव साय ने बस्तर में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति पर भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित को जानकारी दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story