फूड इंस्पेक्टर को उम्रकैद: प्रेम जाल में फंसाकर और फिर धमकाकर महिला जिला पंचायत सदस्य से रेप करने की मिली सजा

आरोपी फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर
रायपुर। जिला पंचायत की महिला सदस्य को शादी करने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाने और उसके बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने के आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व की है। मामले की सुनवाई पंकज सिन्हा की स्पेशल कोर्ट में हुई है। जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार की है।
विशेष लोक अभियोजक उमाशंकर वर्मा के अनुसार कोर्ट ने प्रहलाद राठौर को कैद की सजा सुनाई है। महिला ने प्रहलाद राठौर के खिलाफ 28 फरवरी 2023 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बलौदाबाजार में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर के साथ काम के सिलसिले में जान पहचान हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर किया था।
शादी करने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया
प्रहलाद ने अपने आपको अविवाहित बताते हुए जिला पंचायत सदस्य को शादी करने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। दोनों डेढ़ साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहे। इस दौरान महिला को फूड इंस्पेक्टर के विवाहित होने की जानकारी मिली। विवाहित होने की जानकारी मिलने पर महिला ने फूड इंस्पेक्टर से ब्रेकअप कर लिया।
नाबालिग से दुष्कर्म
वहीं कुछ सप्ताह पूर्व लोरमी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया था। थाना चिल्फी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और सटीक रणनीति के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बीएनएस और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 15 अक्टूबर का है। एक वृद्धा ने थाने मेम रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग नातिन के साथ गांव के सूर्यकांत कोसले उर्फ़ जयसूर्यदर्शनकाल कोसले ने खेत के मकान में जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध, बीएनएस और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
खेत-खार में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में दो टीम गठित कीं। साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर टीम ने ग्राम फुलझर के खेत-खार में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, सउनि. रामकुमारी यादव, लव सिंह ध्रुव, प्रआर. सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक मुकेश कुर्रे, प्रशांत कुर्रे, विजय साहू, त्रिलोकी पटेल एवं महिला आरक्षक संगीता बर्मन की अहम भूमिका रही।
