सेवानिवृत्त हुए पांच वाहन चालक: शासकीय वाहन चालक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने फूल- माला पहनाकर दी विदाई

सेवानिवृत्त हुए पांच वाहन चालक: शासकीय वाहन चालक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने फूल- माला पहनाकर दी विदाई
X

शासकीय वाहन चालक कल्याण संघ ने पांचों वाहन चालकों को दी विदाई 

इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालय वाहन चालक कल्याण संघ रायपुर के द्वारा आयु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पांच वाहन चालकों को विदाई दी गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालय वाहन चालक कल्याण संघ रायपुर के द्वारा आयु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संतु राम साहू, एएस वर्मा, पी अप्पल स्वामी, भूपेंद्र मिश्रा और धनेश्वर यादव को विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त वाहन चालक उपस्थित हुए। इसके साथ ही वाहन चालकों के बीच अपनी समस्याओं एवं मांगो की भी चर्चा किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघीय पदाधिकारी /सदस्य अध्यक्ष तिलक ध्रुव ने कहा कि, वाहन चालक कल्याण संघ संगठन बनने के बाद से अपनी मांगों को लेकर मुखर रहा है। आज हम सभी के बीच से पांच कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। 31 साल ये सभी अपनी सेवाएं दे रहे थे। इनके कार्यकाल के दौरान कभी भी इन्होने अपने कर्तव्य को नहीं भुला और अपनी सेवाएं देते रहे। शासकीय वाहन चालक कल्याण संघ ने हर वर्ष की भांति अपने साथियों को विदाई देता आ रहा है। ऐसे में इन्हें भविष्य के लिए हम सभी की तरफ से इन पांचों साथियों को शुभकामनाएं।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में वाहन चालक 16105 के पदाधिकारी महेश साहू कार्यकारिणी प्रान्तध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष सोनी, संघीय पदाधिकारी /सदस्य अध्यक्ष तिलक ध्रुव, उपाध्यक्ष विनोद पैकरा, सचिव कमल रात्रे, कोषाध्यक्ष खिलेश्वर साहू, सयुक्त सचिव धनेश्वर डहेरिया, सदस्य महेंद्र टंडन, योगेंद्र बंजारे, अन्य जिलों से पधारे समस्त वाहन चालक सदस्यगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story