ब्राह्मण समाज का दिवाली मिलन: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने मिलकर मनाई भव्य दीपावली

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने मिलकर मनाई भव्य दीपावली
X

वृंदावन हॉल में दिवाली मनाता ब्राह्मण समाज

रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा नृत्य, काव्यपाठ और प्रहसन कर दीपावली मिलन समारोह मनाया गया जहाँ अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह वृंदावन हॉल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी की पूजा, दीप प्रज्जवलन, मंत्रोच्चारण एवं भगवान श्री विष्णु नारायण जी की आरती से हुआ।


प्रमुख अतिथियों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- आज जब शुभकामनाएं केवल सोशल मीडिया तक सीमित हो गई हैं, ऐसे में इस प्रकार के सामाजिक मिलन समारोह बेहद आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने अपने काव्यपाठ से उपस्थित जनों का दिल जीत लिया।

विशेष अतिथि वैज्ञानिक एवं साहित्यकार (दिल्ली), डॉ. आदित्य शुक्ला ने भगवान राम के जीवन चित्रण को मनमोहक शैली में प्रस्तुत किया। वहीं पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय ने दीपावली पर्व के महत्व पर विचार व्यक्त किए। और प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी और समाजसेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।


रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

खुले मंच में ब्राह्मण समाज के प्रतिभावानों ने सुगम संगीत, काव्यपाठ, नृत्य और प्रहसन की विविध प्रस्तुतियों से माहौल उत्सवमय बना दिया, जिनमे निम्नलिखित प्रतिभागी रहे-
काव्यपाठ: शकुन्तला तिवारी, रश्मि शकुंतला मिश्रा, संध्या रानी शुक्ला, सुमन बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, अर्चना पाठक, सुनील पाण्डेय, श्रद्धा पाठक, श्रुति दुबे, रज्जन अग्निहोत्री
गायन: अनिता राव, वीणा मिश्रा, डॉ. सुनील ओझा, स्वीटी शर्मा, संजय बिलथरे, वैभवी दुबे, रिचा दुबे, सुनील शुक्ला, प्रीति मिश्रा
नृत्य: एकल- लक्ष्मी शर्मा, युगल- सुरभी शर्मा और लोरी शर्मा, समूह- नमिता शर्मा, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा और ग्रुप
प्रहसन नाटक: उन्नति शुक्ला, प्रेमलता त्रिवेदी और टीम द्वारा प्रस्तुत


समाज प्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविन्द ओझा (प्रदेश अध्यक्ष), नमिता शर्मा (महिला अध्यक्ष), गुणनिधि मिश्रा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुरेश मिश्रा (राष्ट्रीय महासचिव), रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, अजय अवस्थी, डॉ. सुनील ओझा, नितिन झा, अविनय दुबे, शैलेश शर्मा, संजय बिलथरे सहित विभिन्न शाखाओं से सैकड़ों ब्राह्मण समाजजन उपस्थित रहे। साथ ही कान्यकुब्ज, सरयूपारीण, अखंड, सनाढ्य, गौड़ और अन्य उपसमुदायों से भी समाज प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।


मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नितिन कुमार झा द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, भक्ति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story