बिहार पहुंचे सीएम साय: प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की नामांकन रैली में हुए शामिल, बोले- यहां भाजपा की जीत सुनिश्चित

बिहार पहुंचे सीएम साय : प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की नामांकन रैली में हुए शामिल, बोले- यहां भाजपा की जीत सुनिश्चित
X

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ दाखिल किया नामांकन

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नामांकन में शामिल हुए। श्री नबीन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को पटना पहुंचे। जहां वो प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नामांकन में शामिल हुए। श्री नबीन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी के कई दिगज्ज नेता बिहार में मौजूद है।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम श्री साय ने कहा कि, आज बिहार प्रवास पर जा रहे हैं। वहां दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। प्रथम चरण के लिए नॉमिनेशन चल रहा है। तीन विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, अब वो तो पहले भी जा चुके हैं। कई प्रदेश के प्रभारी बनकर जा चुके हैं। क्या परिणाम आया है सबने देखा है।

जनसभा को किया संबोधित
आपको बता दें कि सीएम साय सुबह 11.35 बजे पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। दोपहर 1 बजे तारापुर विधानसभा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के नामांकन रैली में शामिल हुए। दोपहर 2.15 को मुंगेर विधानसभा के उम्मीदवार कुमार प्रणय के नामांकन रैली में शिरकत की। फिर शाम साढ़े 6 बजे सीएम साय विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story