सीएम का जनदर्शन: बोले- काफी समय बाद लगा, समस्याओं का किया गया निराकरण, बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार

सीएम का जनदर्शन : बोले- काफी सबय बाद लगा, समस्याओं का किया गया निराकरण, बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार
X

लोगों की समस्याएं सुनते सीएम विष्णु देव साय 

सीएम विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर कहा कि, लंबे अंतराल के बाद जनदर्शन का आयोजन हुआ। इस बार जनदर्शन में 915 आवेदन प्राप्त हुए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम में आमजनों से मुलाकात की। जहां लोगों ने सीएम को अपनी व्यथा सुनाई और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उनकी समस्या सुनकर निराकरण किया गया। कार्यक्रम के बाद जनदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, लंबे अंतराल के बाद जनदर्शन का आयोजन हुआ। इस बार जनदर्शन में 915 आवेदन प्राप्त हुए।

उन्होंने आगे कहा कि, स्वेच्छानुदान, निर्माण कार्य, स्थानांतरण, राजस्व, PM आवास के मामले थे। तत्काल समाधान करने वाले मामलों का निराकरण हुआ। 4 व्हील चेयर, 2 वॉकर दिव्यागों को दिया गया। 90 हजार रूपये का चेक रग्बी प्लेयर दिव्यांग को दिया गया। छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाने वाले दिव्यांग को 5100 रुपए दिए और 5 लोगों को हियरिंग मशीन दिया गया है। बचे हुए आवेदनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार में NDA को मिलेगा भारी बहुमत
18 नवंबर को एक दिन का विधानसभा सत्र होगा इस सीएम श्री साय ने कहा कि, पुराने भवन में एक दिन का सत्र होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने एक दिन का सत्र आहूत किया है। अगला सत्र नए विधानसभा भवन होगा। बिहार में मतगणना को लेकर उन्होंने आगे कहा कि, बिहार में NDA की बहुत अच्छी स्थिति है और भारी मात्रा में बहुमत मिलेगा। धान खरीदी को लेकर सीएम साय ने कहा कि, सरकार पूरी तरह से धान खरीदने तैयार है। किसानों का धान खरीदने पूरी व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story