रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री शाह: एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत, 8 फरवरी दिनभर चलेगा बैठकों का दौर

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री शाह
X

सीएम साय केंद्रीय मंत्री शाह का स्वागत करते हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही सीएम विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। 8 फरवरी की सुबह 11 बजे से शुरू बैठकों का दौर होगा।

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। रायपुर एयरपोर्ट से वे निजी होटल के लिए रवाना हो गए।

8 फरवरी की सुबह 11 बजे से शुरू बैठकों का दौर होगा। शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग शाह करेंगे। केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करेंगे। LWE और विभागों की समीक्षा बैठक में रणनीति बनेगी। शाम 5 बजे से 6.10 तक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री शाह निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

9 फ़रवरी को बस्तर पंडूम के समापन समारोह में होंगे शामिल
9 फ़रवरी को वे बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। श्री शाह दंतेश्वरी एयरपोर्ट से बाय रोड बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:20 को वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story