बस्तर पहुंचे सीएम साय: मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की मांगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

बस्तर पहुंचे सीएम साय
X

डिप्टी सीएम शर्मा और सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान 2 जनवरी को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने मां दंतेश्वरी के चरणों में नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और सर्वांगीण कल्याण की मंगलकामनाएँ कीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, संस्कृति सचिव रोहित यादव, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रायपुर साहित्य उत्सव का वेबसाइट लोकार्पित
वहीं सीएम साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का लोकार्पण किया। 23 से 25 तक रायपुर साहित्य उत्सव आयोजित किया जाएगा। उल्लखेनीय है कि, रायपुर साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। साहित्य उत्सव में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, पत्रकारों, समीक्षकों और पाठकों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य और नई पीढ़ी के रचनाकारों से जुड़े विषयों पर विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे।

युवा पीढ़ी में पढ़ने और लिखने की प्रेरणा करेगा जागृत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वेबसाइट लॉन्च करते हुए कहा कि, रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, यह उत्सव लेखक और पाठक के बीच नए संवाद का सशक्त मंच बनेगा। युवा पीढ़ी में पढ़ने और लिखने की प्रेरणा जागृत करेगा।

छत्तीसगढ़ की धरती लोकसाहित्य की रही है धरोहर
उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की धरती लोकसाहित्य, लोककथाओं और समृद्ध मौखिक परंपराओं की धरोहर रही है। ऐसे में रायपुर साहित्य उत्सव राज्य की इस सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने का सुअवसर बनेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story