कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

CBSE
X

CBSE

अब सीबीएसई के कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर कुछ अंडरग्रेज्यूएट कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

रायपुर। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में गिनी जाने वाली कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीएसई के छात्रों को बड़ा मौका देने का फैसला लिया है। अब सीबीएसई के कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर कुछ अंडरग्रेज्यूएट कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो भारत में पढ़ाई करने के बाद सीधे विदेश की टॉप यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने साफ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते किया है कि, अब सीबीएसई से पढ़ाई करने छात्र भी कुछ स्नातक कोर्स में आवेदन कर सकेंगे। पहले कई विदेशी यूनिवर्सिटी में भारतीय बोर्ड के छात्रों को अतिरिक्त परीक्षाएं देनी पड़ती थीं या अलग योग्यता प्रमाण दिखाना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया पहले से आसान हो सकती है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, कैम्ब्रिज भारतीय छात्रों के टैलेंट को पहचानता है और उन्हें बेहतर मौके देना चाहता है।

रिसर्च-इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
यह सेंटर भारत और ब्रिटेन के बींच शिक्षा और रिसर्च सहयोग को नई दिशा देगा। इस सेंटर के माध्यम से दोनों देशों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और छात्र मिलकर नई खोज और तकनीकी विकास पर काम कर सकेंगे। इस पहल से भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और छात्रों को आधुनिक रिसर्च सुविधाएं भी मिलेंगी। आने वाले समय में यह सेंटर टेक्नोलॉजी, साइंस और सोशल साइंस जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

बढ़ेगा शैक्षणिक सहयोग
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने भारत के साथ अपने शैक्षणिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए कैम्ब्रिज-इंडिया सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज शुरू करने का फैसला लिया है। यह नया सेंटर रिसर्च, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नई शिक्षा पद्धतियों पर काम करेगा। इस सेंटर का मकसद भारत की तेजी से बढती नॉलेज इकॉनमी को वैश्विक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है। इसके जरिए भारतीय छात्रों, रिसर्च स्कॉलर्स और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और काम करने का मौका मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story