दिल्ली पहुंचे बीजेपी पदाधिकारी: प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग सहित कई नेताओं ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करने पहुंचे प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग
रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री अमित मैशेरी, भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास, खैरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन मौजूद थे।
सीएम साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार से दिल्ली दौरे पर हैं। यहां शनिवार की दोपहर श्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। श्री साय ने इस अवसर पर श्री नबीन को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनो नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भी सीएम साय ने की मुलाकात
उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन की जिम्मदारी सौंपने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
