'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी': भाजपा कार्यालय में दीपावली पर सजी रंगोली, सीएम साय ने भी दी शुभकामनाएँ

भाजपा कार्यालय में दीपावली पर सजी रंगोली
X

रंगोली के माध्यम से हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश देते हुए

रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दीपावली और धनतेरस पर “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” थीम पर रंगोली बनाकर आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दीवाली व धनतेरस के पावन पर्व पर आज 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' की थीम पर रंगोली बना कर स्वदेशी का संदेश दिया। रंगोली बनाने में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी मदद की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, चंदूलाल साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि, समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली हो यही कामना है।

धमतरी में भी रंगोली के माध्यम से दिया गया ‘हर घर स्वदेशी’ संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' के आह्वान को आत्मसात करते हुए धमतरी जिले में स्वदेशी भावना का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। इन्हीं भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए गुजराती कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मन्दिर में दीपावली और धनतेरस के पावन पर्व पर आज रंगोली बना कर स्वदेशी की उपयोगिता का संदेश देता हुआ आकर्षक सतरंगी छटा में चित्रकला उकेरा गया, जो आने जाने वाले राहगीरों के लिए प्रेरणादायक होने के साथ-साथ देश के प्रति आस्था, निष्ठा व श्रद्धा का प्रगटीकरण कर रहा है।

विकसित राष्ट्र- 2047 की रख रहे नींव
जिसका माध्यम बने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने रंगोली को बनानें में अपना योगदान देकर देशभक्ति एवं राष्ट्र उत्थान का संदेश देने वाली अवनी यादव,भूमि यादव,मनीषा ध्रुव का सम्मान करते हुए उपस्थितजनों से आग्रहपूर्वक कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी आत्मनिर्भर भारत के थीम और पवित्र सूत्रवाक्य को लेकर विकसित राष्ट्र- 2047 की नींव रख रहे हैं। जिसमें हम सबको योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए जिसका सशक्त और सार्थक माध्यम हमारे सार्वजनिक समारोह हमारे त्यौहार तथा हमारे जीवन के यादगार लम्हों को बनाया जा सकता है। यही वर्तमान समय में राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण का भाव प्रकट करता है।

अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने क्षेत्रवासियों से किया आग्रह
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश सह कार्यालय मंत्री और सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने क्षेत्रवासियों से आग्रह करते हुए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, दीपावली का यह अवसर भी हम सबको यही संदेश देते हुए अपने जीवन के प्रत्येक दिनचर्या के कार्यों में स्वदेश में निर्मित वस्तुओं का समाविष्ट करना चाहिए। इससे ही देशवासियों का जीवन खुशहाल और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से नादू त्रिवेदी,हरि कटारिया,हर्ष तिवारी,राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम,कुलेश सोनी पार्षद,सरिता यादव पूर्व पार्षद, शुभाश शर्मा,विष्णु सिन्हा, केदार साहू आदि भक्त मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story