BJP किसान मोर्चा की नई टीम का गठन: प्रदेश से जिला स्तर तक पदाधिकारियों की घोषणा

X
BJP ने की किसान मोर्चा पदाधिकारियों की नियुक्ति
रायपुर में बीजेपी ने किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया। संयोजक, सह-संयोजक, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने संयोजक, सह-संयोजक सहित संभाग प्रभारी, उप प्रभारी, जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। यह चयन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमिति से किया गया है। आपको बता दें कि, इस सूची को प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ. डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जारी की है।
