सौदान सिंह आएंगे छत्तीसगढ़: भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल, देर शाम लौट जाएंगे दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 'Z' श्रेणी सुरक्षा प्राप्त नेता सौदान सिंह 23 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। गृह मंत्रालय (MHA) और CRPF की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका यह दौरा रायपुर और भिलाई में निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन सतर्क है।
छत्तीसगढ़ से रहा गहरा नाता
सौदान सिंह का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है, जहाँ उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री के रूप में कार्य करते हुए भाजपा की जड़ों को मजबूत किया। उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा का मुख्य रणनीतिकार माना जाता है, जिनकी देखरेख में पार्टी ने राज्य में लंबे समय तक शासन किया। वर्तमान में 2026 में भी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बावजूद, वे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक घटनाक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहते हैं तथा राज्य के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच उनका प्रभाव और मार्गदर्शन आज भी कायम है।
रायपुर से भिलाई तक सुरक्षा घेरे में यात्रा
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का विस्तृत कार्यक्रम-
- 5:25 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 6789 से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
- 5:35 बजे वे रोड रूट से भिलाई के लिए रवाना होंगे।
- 6:50 बजे वे नेहरू नगर, भिलाई में ऋषिकेश शर्मा के निवास पर पहुंचेंगे।
- यहां 6:50 से 7:45 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- इसके बाद 7:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
- 10:00 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 459 से आगे की यात्रा पर रवाना होंगे।
'Z' Category के सभी प्रोटोकॉल लागू
गृह मंत्रालय द्वारा सौदान सिंह को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, NCT दिल्ली और मध्यप्रदेश में 'Z' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही MP सरकार ने उन्हें ऑल इंडिया Z सिक्योरिटी कवर प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ में उनके दौरे के दौरान CRPF द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
सभी CRPF के सहयोग से सुनिश्चित
अधिकारियों के संपर्क विवरण और अंतिम समन्वय की जानकारी संबंधित इकाइयों को भेजी जा रही है।
B+ रक्त समूह की रिज़र्व यूनिटें तैयार
प्रोटेक्टी सौदान सिंह का रक्त समूह B+ है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आपात स्थिति के लिए B+ ब्लड की रिज़र्व यूनिटें रखने के निर्देश दिए गए हैं।
