दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष: डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई

दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष : डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई
X

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली में भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उनके नव दायित्व के लिए बधाई दी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उनके नव दायित्व के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

डॉ. रमन सिंह ने नितिन नबीन के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी विचार-विमर्श और शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी की थी मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की। जहां उन्होंने संगठनात्मक गति विधियों पर चर्चा कर नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने बस्तर की कलाकृति भेंट की। इसके पहले उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की।

सीएम साय ने भी नितिन नबीन से की थी मुलाकात
सीएम श्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। श्री साय ने इस अवसर पर श्री नबीन को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनो नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन की जिम्मदारी सौंपने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story