जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फार्म हाउस और खेत में रेड, 26 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

फार्म हाउस से ये जुआरी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध जुआ-सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षण रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिले भर में जुआ-सट्टा पर नकेल कसने का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई कर कुल 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

फार्म हाउस में चल रहा था जुए का खेल
28 दिसंबर को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना मुजगहन क्षेत्र के एक फार्म हाउस में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। ड्रोन से निगरानी करने पर हंसी-खुशी फार्म हाउस में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाते लोग पाए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से 16 जुआरी गिरफ्तार किए गए। 2,12,600 रुपये नगद, 02 चारपहिया वाहन, 08 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन, ताशपत्ती कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 31 लाख रुपये बताई गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

खार में चल रहा था जुए का खेल
वहीं थाना आरंग पुलिस को सूचना मिली कि, ग्राम भानसोज के खेत में जुआ खेला रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड की और मौके से 10 जुआरी गिरफ्तार, 1,71,290 रुपये नगद, 07 दोपहिया वाहन, ताशपत्ती जब्त की गई। कुल जप्ती की कीमत करीब 4.72 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस की सख्त चेतावनी
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आम नागरिकों से अपील कर रही है कि, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
रायपुर के फार्म हाउस से गिरफ्तार जुआरियों के नाम-
1. सुरेश साहू पिता खेमराम साहू उम्र 33 साल साकिन न्यू पूरेना गुरु तेज बहादुर नगर मकान न. B5 महावीर नगर थाना राजेंद्र नगर।
2. नागेंद्र कुमार वर्मा पिता नकुल राम वर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड 7 ग्राम पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग।
3. गोविंद कुमार पिता चंद्र कुमार उमर 32 वर्ष दुर्गा चौक अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर।
4. इशू देव वर्मा पिता आत्माराम वर्मा उम्र 29साल साकिन BSUP कालोनी के सामने दक्षिण मुखी गणेश मन्दिर के पास मठपुरना थाना मुजगहन रायपुर।
5. देवेंद्र यादव पिता नेतराम राम उम्र 28 वर्ष निवासी आजाद चौक पाटन थाना पाटन दुर्ग।
6. प्रेमशंकर धीवर पिता हिरदे लाल धीवर उम्र 45 वर्ष साकिन अमलीडीह बस्ती दुर्गा चौक न्यू राजेंद्र नगर।
7. नारायण ढीमर पिता बुधराम दीवार उमर 55 वर्ष ग्राम डटरंगा थाना सेजबहार जिला रायपुर।
8. कैलाश चतुर्वेदी पिता कृष्ण चतुर्वेदी उम्र 35 वर्ष निवासी उतई दुर्ग।
9. कृष्णा गेंदरे पिता स्व. भगतु गेंन्द्रे उम्र 56 साल साकिन ग्राम डोमा पोस्ट सेजबाहर थाना मुजगहन रायपुर।
10. राजेंद्र कुमार साहू पिता चंद्र कुमार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी पानी टंकी अमलीडीह थाना अमलीडीह रायपुर।
11. सुरेंद्र कुमार पिता नरेश कुमार उमर 36 ग्राम तारा थाना पाटन जिला दुर्ग।
12. डोमन निषाद पिता परदेशी राम निषाद उम्र 33 वर्ष साकिन बजाज कालोनी सेक्टर 2 न्यू राजेंद्र नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर।
13. नेतराम साहू पिता भारत लाल साहू उम्र 43 वर्ष निवासी दतरेंगा थाना मुजगहन रायपुर।
14. सौरभ राजपूत पिता शंकर सिंह राजपूत उमर 35 वर्ष पानी टंकी के पीछे भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती।
15. गुरुप्रीत सिंग पिता स्वर्ण सिंग उम्र 28 साल पता डूमरतराई रायपुर थाना टिकरापारा।
16. सूरज साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 24 साल साकिन सेक्टर 04 A94 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर।
आरंग में गिरफ्तार जुआरियों के नाम-
1. देवेन्द्र वर्मा पिता नंदलाल वर्मा उम्र 37 साल निवासी ग्राम भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर।
2. वितिक गायकवाड़ पिता नयनदास गायकवाड़ 23 साल निवासी ग्राम भानसोज आजाद चौक थाना आरंग जिला रायपुर।
3. दिनेश कुमार वर्मा पिता स्व0 रामनारायण वर्मा उम्र 40 साल निवासी पिपरहट्ठा थाना मंदिरहसौद जिला रायपुर।
4. राधेश्याम पिता स्व0 रामचरण साहू उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम फरफौद थाना आरंग जिला रायपुर।
5. राहुल गायकवाड़ पिता प्रेमलाल गायकवाड़ उम्र 36 वर्ष साल निवासी ग्राम भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर।
6. पुष्कर साहू पिता अगनू साहू उम्र 36 वर्ष साल निवासी ग्राम फरफौद थाना आरंग जिला रायपुर।
7. राजू साहू पिता स्व0 सुधूराम साहू उम्र 47 वर्ष साल निवासी ग्राम पिपरहट्ठा थाना मंदिरहसौद जिला रायपुर।
8. कृष्ण कुमार साहू पिता स्व0 जेठूराम साहू उम्र 61 साल निवासी पिपरहट्ठा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
9. नारायण चंद्राकर पिता शिवकुमार चन्द्राकर उम्र 35 साल निवासी ग्राम फरफौद थाना आरंग जिला रायपुर।
10. दिलेश्वर साहू पिता स्व0 फागूराम साहू 32 साल निवासी ग्राम जरौद थाना आरंग जिला रायपुर।
