फर्जीवाड़े पर एक्शन: 26 लोगों का खाता खोलकर किया 1 करोड़ 30 लाख का गबन, पूर्व मैनेजर और साथी गिरफ्तार

फर्जीवाड़े पर एक्शन : 26 लोगों का खाता खोलकर किया 1 करोड़ 30 लाख का गबन, पूर्व मैनेजर और साथी गिरफ्तार
X

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

रायगढ़ जिले में श्रीराम फाइनेंस कंपनी में 1 करोड़ 30 लाख का गबन का मामला सामना आया है। पुलिस ने घरघोड़ा शाखा के पूर्व मैनेजर वीरेंद्र पुरसेठ और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

अमित गुप्ता-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में श्रीराम फाइनेंस कंपनी में 1 करोड़ 30 लाख का गबन का मामला सामना आया है। पुलिस ने घरघोड़ा शाखा के पूर्व मैनेजर वीरेंद्र पुरसेठ और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। साल 2017 से 2019 के बीच की गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। आरोपियों ने 26 ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन पास कर गबन किया था।

कोरिया में 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरफ्तार
कोरिया जिले के थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्र के 32 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी प्रकरण में पुलिस ने हरियाणा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि, यह दोनों आरोपी दो वर्ष से फरार चल रहे थे। प्रार्थी बिजेन्द्र कुमार यादव (72 वर्ष) ने 21 मई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उनके मोबाइल पर रात लगभग 8 बजे व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसे परिचित समझकर उठाया गया। कॉल रिसीव करते ही स्क्रीन पर एक युवती नग्न अवस्था में दिखाई दी। तुरंत कॉल काटने के बाद प्रार्थी के फोन पर गंदी तस्वीरें भेजकर 50 हजार रुपये की मांग की गई और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी।

अलग-अलग बैंक खातों में कुल 32 लाख रुपये ठगे गए
धमकी के भय से प्रार्थी से 22 से 24 मई 2023 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 32 लाख रुपये ठगे गए। मामले में पहले दो आरोपी किसन उर्फ कृष्ण और नीरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया गया था, जिन्हें 3-3 वर्ष कारावास की सजा हो चुकी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story