रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाभोड़: किराए के मकान में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

किराए के मकान तीन लड़कियां बरामद
अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से अनैतिक देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक मकान में किराएदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने सूझबूझ के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अनैतिक गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्यवाही की गई।
पुलिस ने टीम गठित कर बनाई रेड की योजना
सीएसपी मयंक मिश्रा को सूचना प्राप्त हुई कि, केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किराएदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है। इस सूचना से तत्काल एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया। जिनके मार्गदर्शन पर थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर रेड की योजना बनाई गई।
रायगढ़ जिले में किराएदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा था। जिसमें शामिल 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। @RaigarhDist #Chhattisgarh #prostitucion pic.twitter.com/3yV9ROnpVW
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 2, 2026
आपत्तिजनक सामग्री भी की गई बरामद
पुलिस द्वारा पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर 5500 रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर एकाएक छापा मार कार्यवाही की गई। मौके पर मकान के अंदर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरारोड पाए गए। मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार
पूछताछ में नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि, डिंपी इजारदार मकान का किराएदार है, जो महिलाओं को लाकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाता है और वह उसी सिलसिले में वहां आया था। जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपी डिंपी इजारदार किराए के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार कर जीवन-निर्वहन कर रहा था। वह स्वयं इसका संचालन, प्रबंधन करता था और दलाली कर रहा था।
रायगढ़ जिले में किराएदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा था। जिसमें शामिल 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और तीन लड़कियों को भी बरामद किया है. @RaigarhDist @RaigarhPolice #Chhattisgarh pic.twitter.com/LdAUTm9B6W
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 2, 2026
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा आरोपी को दिया गया रकम और आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में डिंपी उर्फ राहुल इजारदार, पिता जीवनलाल इजारदार, उम्र 40 वर्ष, निवासी संतोष सोनी का मकान, केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ और नागेंद्र विश्वकर्मा, पिता विनोद विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड, रायगढ़ शामिल है।
