खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट
X

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

रायगढ़ जिले में खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलस गए।

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलस गए। आपको बता दें कि, मजदूर 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट में काम के दौरान हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल हुए लोगों में एक बच्ची भी शामिल है। यह पूरा मामला बानीपाथर क्षेत्र खरसिया का है। जहां मौके पर पुलिस पहुंच के जांच कर रही है।

अंबिकापुर के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग
वहीं कुछ दिन पहले बतौली थाना क्षेत्र अंबिकापुर अंतर्गत शांतिपारा स्थित अमित क्लॉथ में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

आग लगने की घटना कैसे हुई?
देर रात अचानक दुकान से धुआं उठने लगा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

लाखों रुपये का सामान जलकर राख
अमित क्लॉथ दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े के बंडल और तैयार वस्त्र रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की अधिकांश सामग्री पूरी तरह जल गई। नुकसान का अनुमान लाखों में लगाया जा रहा है, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग काफी फैल चुकी थी, फिर भी अधिकारियों ने लगातार प्रयास कर आग को नियंत्रित किया और आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोका। देर रात तक राहत एवं नियंत्रण कार्य चलता रहा।

पुलिस ने जांच शुरू की
बतौली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कराई जाएगी। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story