राजधानी में बाइक रैली 7 दिसंबर को: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महिला इकाई का आयोजन, प्रदेश भर की महिलाएं होंगी शामिल

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज
रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती के उपलक्ष्य में 7 दिसंबर को भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर की महिलाएं शामिल होगी । जैतखाम की पूजा- अर्चना कर बाइक रैली 12 बजे निकली जाएगी। यह बाइक रैली सतनाम चौक खम्हारडीह शंकर नगर से होते हुए 12 बजे पार्वती नगर, जय सतनाम ,मोवा, आदर्श नगर,लोधी पारा चौक ,पंडरी झंडा चौक, मिनीमाता बस स्टैंड, तेलीबांधा सतनाम चौक, डॉक्टर पुराना राजेंद्र से होकर गुरु घासीदास सतनाम भवन न्यू राजेंद्र नगर में समापन किया जाएगा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजली बरमाल ने आयोजन के बारे में जानकारी दी हैं।
छत्तीसगढ़ अपनी समृद्व लोक संस्कृति और परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां हर माह कोई न त्योहार मनाया जाता है। 1 दिसंम्बर से गुरू पर्व की शुरूआत हो है । इस दिन से सतनामी समाज के लोग गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती मानने की शुरूआत करते है। इसे हर्षोल्लास के सतनामी सामाज के लोग मनाते है। 1 दिसंम्बर गुरू पर्व सतनामी समाज का एक प्रमुख पर्व है। इस दिन से गुरू पर्व की शुरूआत होती है। गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती को देश भर में मनाया जाता है। यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। इसे मार्गशीर्ष और पौष की तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व में विशेष रूप से जैतखाम की पूजा -अर्चना किया जाता है। इस दिन सतनामी समाज के लोग सफेद कपड़े पहनकर पंथी नित्य करते है। गुरु घासीदास गुरु पर्व के उपलक्ष सर्व मानव समाज एक समान नशा से दूर रहो नशा मुक्ति बुराइयों का अंत करें बाबा जी के 7 उपदेश 42 वाणी के संदेश दिया है।

घासीदास बाबा के सात सिद्धांत
- सतनाम् पर विश्वास रखना
- जीव हत्या न करना
- मांसाहार न करना
- चोरी और जुआ से दूर रहना
- नशा न करना
- जाति-पाति के प्रपंच में न पड़ना
- व्यभिचार न करना
गुरु घासीदास बाबा के प्रचलित 42 अमृतवाणी
- सत ह मनखे के गहना आय. (सत्य ही मानव का आभूषण है)
- जन्म से मनखे मनखे सब एक बरोबर होथे फेर कर्म के आधार म मनखे मनखे गुड अऊ गोबर होथे. (मनखे-मनखे एक बरोबर)
- सतनाम ल जानव, समझव, परखव तब मानव
- बइला-भईसा ल दोपहर म हल मत चलाव
- सतनाम ल अपन आचरण में उतारव
- अंधविश्वास, रूढ़िवाद, परंपरावाद ल झन मानव
- दाई-ददा अउ गुरू के सनमान करिहव
- सतनाम ह घट घट में समाय हे, सतनाम ले ही सृष्टि के रचना होए हावय
- मेहनत के रोटी ह सुख के आधार आय
- पानी पीहु जान के अउ गुरू बनावव छान के
- मोर ह सब्बो संत के आय अउ तोर ह मोर बर कीरा ये. (चोरी अउ लालच झन करव)
- पहुना ल साहेब समान जानिहव
- इही जनम ल सुधारना साँचा ये (पुनर्जन्म के गोठ झूठ आय)
- गियान के पंथ किरपान के धार ये
- दीन दुःखी के सेवा सबले बड़े धरम आय
- मरे के बाद पीतर मनई मोला बईहाय कस लागथे
- जतेक हव सब मोर संत आव
- तरिया बनावव, कुआँ बनावव, दरिया बनावव, फेर मंदिर बनई मोर मन नई आवय
- रिस अउ भरम ल त्यागथे तेकरे बनथे
- दाई ह दाई आय, मुरही गाय के दुध झन निकालहव
- बारा महीना के खर्चा सकेल लुहु तबेच भले भक्ति करहु नई ते ऐखर कोनो जरूरत नई है
- ये धरती तोर ये येकर सिंगार करव
- झगरा के जर नइ होवय ओखी के खोखी होथे
- नियाव ह सबो बर बरोबर होथे
- मोर संत मन मोला काकरो ल बड़े कइही त मोला सूजगा मे हुदेसे कस लागही
- भीख मांगना मरन समान ये न भीख मांगव न दव, जांगर टोर के कमाए ल सिखव
- सतनाम ह जीवन के आधार आय
- खेती बर पानी अव संत के बानी ल जतन के राखिहव
- पशुबलि अंधविश्वास ये एला कभू झन करहु
- जान के मरइ ह तो मारब आएच आय फेर कोनो ल सपना म मरई ह घलो मारब आय
- अवैया ल रोकन नहीं अऊ जवैया ल टोकन झन
- चुगली अऊ निंदा ह घर ल बिगाडथे
- धन ल उड़ावव झन, बने काम में लगावव
- जीव ल मार के झन खाहु
- गाय भैंस ल नागर म झन जोतहु
- मन के स्वागत ह असली स्वागत आय
- जइसे खाहु अन्न वैसे बनही मन, जइसे पीहू पानी वइसे बोलहु बानी
- एक धुबा मारिच तुहु तोर बराबर आय
- काकरो बर काँटा झन बोहु
- बैरी संग घलो पिरीत रखहु
- अपन आप ल हीनहा अउ कमजोर झन मानहु, तहु मन काकरो ले कमती नई हावव
- मंदिरवा म का करे जईबो अपन घट के ही देव ल मनईबो
