राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारी तेज: बनाया गया पक्का हेलिपैड, गांधी स्टेडियम में उतरेगा तीन हेलीकॉप्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारी तेज : बनाया गया पक्का हेलिपैड, गांधी स्टेडियम में उतरेगा तीन हेलीकॉप्टर
X

गांधी स्टेडियम में एक साथ उतरेंगे राष्ट्रपति के तीन हेलीकॉप्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शहर के गांधी स्टेडियम मैदान में उतरेगा।

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शहर के गांधी स्टेडियम मैदान में उतरेगा। गांधी स्टेडियम में एक साथ तीन तीन हेलीकॉप्टर उतरेंगे। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से गांधी स्टेडियम को बंद करा दिया गया है और एक साथ तीन नए हेलीपैड का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षागत कारणों से स्टेडियम की चारों दिशाओं में लगे हाई मास्क लाईट हो भी उतारकर हटा दिया गया।

जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 20 नवम्बर को सरगुजा में होने जा रहा है। गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही अन्य अतिथि शामिल होंगे। गौरव दिवस व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान में होगा जहां विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष हेलीकॉप्टर से सरगुजा पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम मैदान में उतरेगा जिसके बाद वे सड़क मार्ग से पीजी कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी और एक घंटे तक सरगुजा में अपना समय बिताएंगी।

आम नागरिकों के लिए बंद हुआ गांधी स्टेडियम
राष्ट्रपति सरगुजा आने पर सबसे पहले गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड में ही उतरेंगी। ऐसे में हेलीपैड निर्माण व अन्य सुरक्षागत कारणों से गांधी स्टेडियम को बंद कर दिया गया है। 14 नवम्बर से ही आम नागरिकों के प्रवेश को रोक दिया गया है और पुलिस बल की मौजूदगी में हेलीपैड का निर्माण किया गया। आम लोगों के लिए गांधी स्टेडियम बंद होने से फिलहाल 20 नवम्बर तक लोग स्टेडियम में खेलने या टहलने के लिए नहीं आ सकेंगे। ननि आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि फिलहाल आम नागरिकों के लिए स्टेडियम को बंद किया गया है और कार्यक्रम के बाद मैदान को यथावत करने के साथ ही हाईमास्क लाईट लगाया जाएगा और आम नागरिकों को फिर से प्रवेश की अनुमति मिल सकेगी।

हटाई गईं चारों हाई मास्क लाइट
राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम में उतरेगा। ऐसे में सुरक्षागत कारणों से गांधी स्टेडियम मैदान में खिलाड़‌यिों के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए हाईमास्क लाईट हो हटा दिया गया है। मैदान के चारों दिशाओं में लगे हाई मास्क लाईट को हटाया गया है। हाई मास्क लाईट को हटाने के लिए 150 टन वाले हाइड्रा की जरुरत पड़ी जिससे काम लाईट को उतरवाने खर्च ही ढाई से तीन लाख रुपए तक आता है। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि 20 नवम्बर के बाद फिर से हाईमास्क लाईट को अपने स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story