युवक की जलकर मौत मामले में बड़ा खुलासा: पत्नी ने ही आग लगाकर पति को जलाया था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी पत्नी गिरफ्तार
X

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार 

सूरजपुर जिले में युवक की जलकर मौत मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पति से विवाद के चलते महिला ने घटना को अंजाम दिया था।

नौशाद अहमद- सूरजपूर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में डेढ़ माह पहले एक युवक की जलकर मौत हो गई थी। वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि, युवक की हत्या की गई थी। हत्या करने वाली मृतक की पत्नी ही निकली जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति से विवाद के चलते महिला ने वारदात को अंजाम दिया था।

मामले में पुलिस ने हत्या करने वाली आरोपी मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीते 6 अगस्त को मानी चौक निवासी सुपारी लाल आग से जल गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ऐसे में पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी मूर्ति बाई का लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके कारण दोनों कई बार अलग भी रहा करते थे। इसी संदेह के चलते पुलिस की जांच में अब बड़ा खुलासा हुआ है।

पत्नी ने ही पति को जलाया
मृतक की मौत के कुछ दिन पहले ही दोनों पति पत्नी साथ में रहना शुरू किए थे। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि, यह पूरा मामला 6 अगस्त का है। इस दौरान सुबह महिला के सास- ससुर जब काम पर चले गए तभी उसने पति को आग लगा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story