पाईप फैक्ट्री में लगी भीषण आग: आसमान में उठा काले धुएं का गुबार, लाखों का सामान जलकर खाक

पाईप फैक्ट्री में लगी भीषण आग
संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अगरी गांव स्थित पाईप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक लगी है की आसमान में काले धुएं का गुबार दूर- दूर तक दिखने लगा है। इस दौरान लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। जिसके कारण आग बेकाबू होकर फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैल गई।
कवर्धा। पाईप फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग के बेकाबू होने के कारण अन्य हिस्सों में फ़ैल रही है। @KabirdhamDist #chhattisgarh #news pic.twitter.com/JSWcwCmsG3
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 5, 2025
वहीं बीते दिनों सूरजपुर जिले में डेढ़ माह पहले एक युवक की जलकर मौत हो गई थी। वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि, युवक की हत्या की गई थी। हत्या करने वाली मृतक की पत्नी ही निकली जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पति से विवाद के चलते महिला ने वारदात को अंजाम दिया था।
पत्नी ने लगाई थी आग
पुलिस के मुताबिक, बीते 6 अगस्त को मानी चौक निवासी सुपारी लाल आग से जल गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ऐसे में पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी मूर्ति बाई का लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके कारण दोनों कई बार अलग भी रहा करते थे। इसी संदेह के चलते पुलिस की जांच में अब बड़ा खुलासा हुआ है।
