सड़क पर शावक के साथ बाघिन: अमरकंटक के रास्ते पर पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया शानदार नजारा, देखिए VIDEO

बाघिन और उसके शावक घूमते दिखे
आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे जलेश्वर और अमरकंटक क्षेत्र में एक बाघिन अपने शावक के साथ विचरण करते हुए पर्यटकों के कैमरे में कैद हुई है। यह दुर्लभ नज़ारा देख पर्यटक रोमांचित हो गए। बाघिन और उसके शावक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जलेश्वर से अमरकंटक के बीच वन क्षेत्र में कार से घूम रहे पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी से बाघिन और उसके शावक को देखा। उन्होंने कार के भीतर से ही अपने मोबाइल के कैमरे से इस शानदार दृश्य को रिकॉर्ड किया। वीडियो में बाघिन अपने शावक के साथ शांतिपूर्वक जंगल में घूमती नजर आ रही है। ये दृश्य 5 फरवरी की ही रात के हैं।
छत्तीसगढ़ और एमपी के सीमाई क्षेत्र अमरकंटक मार्ग पर 5 फरवरी की रात पर्यटकों ने आघिन को अपने शावक के साथ सड़क पर टहलते देखा है। @GPM_DIST_CG #Chhattisgarh #Tigers pic.twitter.com/smV4kYoBbs
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 6, 2026
अचानकमार अभयारण्य और बांधवगढ़ से लगा है इलाका
इस घटना को क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। यह इलाका वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के रूप में लगातार समृद्ध हो रहा है। अचानकमार वन अभयारण्य और बांधवगढ़ वन अभयारण्य से लगे होने के कारण बाघिन और शावक की मौजूदगी से क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। वहीं अमरकंटक पर्यटक क्षेत्र होने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को सतर्कता बरतते हुए निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।
