लोगों की परेशानी सुन विधायक मैडम को आया गुस्सा: पहले तो गैस एजेंसी के कर्मचारियों को हड़काया फिर फोन पर लगाई डांट

विधायक भावना बोहरा
संजय यादव- कवर्धा। पंडरिया से भाजपा की विधायक भावना बोहरा ने गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवा लिया। वे एजेंसी के भीतर पहुंचीं तो उज्ज्वला योजना के तहत गैसे लेने पहुंचे लोगों ने एजेंसी संचालक की जमकर शिकायत विधायक के सामने कर दी। बस फिर क्या था, लोगों के सामने ही विधायक ने एजेंसी संचालक की क्लास ले ली।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना कवर्धा जिले के ग्राम रामपुर (ठाठापुर) की है। यहां हितग्राहियों की सूचना पर विधायक गैस एजेंसी पहुंच गईं। यहां उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही गैस सिलेंडर लेने बड़ी संख्या में पहुंचे थे। उनहोंने विधायक को बताया कि, एजेंसी संचालक पैसे मांगता है। पैसे नहीं देने पर कई-कई दिन तक घुमाता रहता है। बस फिर क्या था, इतना सुनते ही विधायक मैडम का पारा हाई हो गया। उन्होंने पहले फूड इंस्पेक्टर को फोन लगाकर व्यवस्था देखने और संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने की ताकीद की।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा क्षेत्र में अपनी सक्रियता को लेकर अक्सर चर्चित रहती हैं। इसी तरह ऐ बार फिर गैस एजेंसी संचानक को हड़काते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। @BhawnaBohrabjp #Chhattisgarh @KabirdhamDist pic.twitter.com/BWEWvJ1U4j
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 3, 2026
फोन पर ही लगा दी फटकार
एजेंसी में मौजूद कर्मचारियों को पहले फटकारा, फिर उनसे एजेंसी के जिम्मेदार आदमी का नंबर लेकर फोन घटघना दिया। फोन पर ही भावना मैडम ने उसे दो दिन का समय देते हुए कहा कि, दो दिन के भीतर यहां पहुंचे सभी लोगों की समस्या हल हो जानी चाहिए वरना अच्छा नहीं होगा। अब उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
