पखांजूर पहुंचे सीएम साय: 286 करोड़ के लोकार्पण और विकास कार्यों की दी सौगात

सीएम विष्णु देव साय
सुमित बराई- पखांजूर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को पखांजूर में आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा के उपरांत वे हेलीकॉप्टर से अभनपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कांकेर जिला के साथ परालकोट क्षेत्र में कुल 286 करोड़ रुपये के लोकार्पण एवं विकास कार्यों की सौगात दी।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने पखांजूर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पूरे ब्लॉक में संचालित एकमात्र 108 एंबुलेंस सेवा की संख्या बढ़ाने की बात कहा। साथ ही भानुप्रतापपुर से पखांजूर तक मुख्य सड़क निर्माण और अग्निशमन वाहन (फायर मशीन) को स्वीकृति देने की बात भी कही।
कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित सभा को सीएम विष्णु देव साय ने संबोधित किया.@KankerDistrict #Chhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/WE7Nqfip6h
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 16, 2026
'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा मंच
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर विधायक आशाराम नेताम, क्षेत्रीय विधायक विक्रम उसेंडी, सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद मेहनत मंडावी सहित अंचल के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत में अंचल के हजारों लोग सभा स्थल पर मौजूद रहे। मंच और सभा स्थल 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा।
कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित सभा को सीएम विष्णु देव साय ने संबोधित किया. @KankerDistrict #Chhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/AN7suTLHcg
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 16, 2026
विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन https://t.co/eXu2sxLtSp
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 16, 2026
