धान खरीदी में अव्यवस्था से किसान हलाकान: बोले- सिर्फ 11 सौ क्विंटल के लिए कट रहा टोकन, सुधार नहीं होगा तो करेंगे आंदोलन

धान खरीदी में अव्यवस्था से किसान हलकान
X

धान खरीदी में अव्यवस्था से किसान हलकान

बीजापुर में धान खरीदी में हो रही अव्यवस्था से किसानों में आक्रोश है। निराकरण नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चतावनी दी है।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में धान खरीदी में हो रही अव्यवस्था को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि, धान मंडियों में रोज 11 सौ क्विंटल की धान खरीदी के लिए टोकन काटे जा रहे हैं जो कि बहुत कम है। वहीं पिछले वर्ष हर दिन 5 हजार क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन काटे जा रहे थे।

इस साल अव्यवस्था के कारण 10 फीसदी किसान भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं। वहीं दूसरी तरफ जागरूकता में कमी के कारण मोबाइल एप्प के जरिये टोकन में भी गड़बड़ियां हो रही है। किसानों का कहना है कि, अगर सुधार नहीं होता है तो वो धरना देने पर मजबूर हो जायेगें। सबसे बड़ी दिक्कत ऑनलाइन टोकन का है।

जल्द होगा निराकरण- नोडल अधिकारी
नोडल अधिकारी का कहना है कि, किसानों की समस्याओं का एक दो दिन में निराकरण हो जायेगा। अब 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है, पहले शासन ने खरीदी की सीमा निर्धारित कर दिया था। जिसके कारण धान बेचने में समस्या आ रही थी लेकिन अब इसे ठीक किया जा रहा है।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story