धान खरीदी केंद्र से कंप्यूटर ऑपरेटर नदारद: टोकन और तौल प्रक्रिया हो रही बाधित, किसानों में आक्रोश

कंप्यूटर ऑपरेटर के नदारद होने के कारण खरीदी हो रही प्रभावित
X

 कंप्यूटर ऑपरेटर के नदारद होने के कारण खरीदी हो रही प्रभावित

सक्ती जिले के धान खरीदी केंद्र से कंप्यूटर ऑपरेटर के नदारद होने के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है। मामले में जिम्मेदारों की चुप्पी से किसानों ने नाराजगी है।

राजीव लोचन साहू- सक्ती। छत्तीसगढ़ में इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जोरों पर है इसी बीच सक्ती जिले के घिवरा धान खरीदी केंद्र में अफरा- तफरी मची हुई है। खरीदी केंद्र से कंप्यूटर ऑपरेटर के नदारद होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर मशक्कत करने के बाद भी धान खरीदी सुचारू तरीके से नहीं हो पा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सेवा सहकारी समिति घिवरा में किसान धान बेचने के लिए पहुंचे। लेकिन इस बीच कंप्यूटर ऑपरेटर के नदारत होने के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि, दिनभर की मशक्कत के बावजूद धान खरीदी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है।


धान खरीदी प्रभावित, जिम्मेदारों के पास जवाब नहीं
किसानों ने बताया कि, खरीदी केंद्र से कंप्यूटर ऑपरेटर नदारत है। जिसके कारण टोकन जारी नहीं होने से तौल प्रक्रिया बाधित हो रही है। साथ ही किसान भी परेशान हैं। मामले में समिति के जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। सिस्टम ठप होने के बावजूद कोई भी अधिकारी मामले में संज्ञान लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है।जिससे धान खरीदी की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story