'ऑपरेशन मजनू': दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप

ऑपरेशन मजनू के तहत दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

'ऑपरेशन मजनू' के तहत दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

'ऑपरेशन मजनू' के तहत दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक शराब के नशे में बालिकाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे।

राहुल यादव- लोरमी। लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र में 'ऑपरेशन मजनू' चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक नशे की हालत में बालिकाओं छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसके बाद भीड़ ने दोनों को घेरकर पुलिस को सूचना दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोचा।

घटना ग्राम देवरहट की है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही नाबालिग बालिकाओं को दो युवकों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर तुरंत घटनास्थल रवाना हुई। टीम जब ग्राम हरनाचाका पहुँची, तो चौक पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा थी, जिसने दोनों आरोपियों को पकड़ रखा था।


दोनों युवक नशे की हालत में थे
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूरज पटेल और सम्मत पटेल बताया, दोनों ग्राम देवरहट निवासी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में थे और पकड़ से बचने के लिए भागने की कोशिश भी करने लगे। भीड़ की आक्रोशित स्थिति को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें सुरक्षित तरीके से भीड़ से निकालकर थाने लाना पड़ा।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई - पुलिस
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों- सम्मत पटेल (20 वर्ष) और सूरज पटेल (24 वर्ष) को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, क्षेत्र में ऐसे मनचलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऑपरेशन मजनू के तहत छेड़छाड़ की किसी भी घटना पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story