जनपद अध्यक्ष पर कब्ज़े का आरोप: ग्रामीणों ने जनदर्शन में की शिकायत, बोले- फर्जी तरीके से पट्टा लेकर बना रहे मकान

मीडिया को बाइट देते हुए शिकायतकर्ता
कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से सरकारी जमीन कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। यहां के बैकुठपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह के ऊपर अवैध निर्माण का आरोप लगा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत मुरमा के स्थानीय निवासियों जनदर्शन में शिकायत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि, वर्तमान जनपद अध्यक्ष ने सरपंच रहते हुए फर्जी तरीके से जमीन पर कब्ज़ा किया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि, वर्तमान जनपथ पंचायत अध्यक्ष जब ग्राम पंचायत मुरमा के सरपंच पद पर थे। तब इन्होंने शासकीय भूमि जिसका खसरा नंबर 1532 है और रकबा 4.200 है अवैध तरीके से ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित करते रिश्ते में अपनी सास के नाम दर्ज करा लिया था। जिसकी शिकायत ग्राम वासियों के 1 सितंबर 2022 में पटना तहसील में किया गया था। जिसके बाद तहसीलदार के ने निर्माणकार्य कराने में स्टे लगा दिया था।
कोरिया। बैकुठपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह के ऊपर सरकारी जमीन को कब्ज़ा करने का आरोप लगा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जन दर्शन में शिकायत की है. @KoreaDist #Chhattisgarh #land pic.twitter.com/pSKQpn5gmX
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 17, 2025
शासकीय भूमि में भवन निर्माण करने के आरोप
जनपद पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह स्टे लगने के बावजूद भी शासकीय भूमि में भवन निर्माण का कार्य करा रहे हैं। मुरमा के पूर्व सरपंच मंगल सिंह ने बताया कि, जिस जमीन को भविष्य में विकास कार्य के लिए रखा गया है। उस पर उदय सिंह ने अवैध रूप से पट्टा बना कर मकान का निर्माण करा रहे हैं। वहीं पूर्व जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती खुसरो ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कहा कि, अगर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करना गैर कानूनी है। ये राजस्व का मामला है तो इस पर तहसीलदार को जांच करना चाहिए। जो इस तरह की गैरकानूनी कार्य करते है उन दोषियों पर कार्यवाही करनी चाहिए।

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
इस विषय में जनपद पंचायत अध्यक्ष उदय सिंह से बताया कि, भूमि पर पूर्वज के वक्त से ही मेरे ससुराल के लोग काबिज हैं और विधि पूर्वक प्रस्ताव देते हुए मेरी सास को वन अधिकार का पट्टा मिला है। वर्तमान जनपद अध्यक्ष उदय सिंह ने यह बात मानी कि, उनकी सास के नाम से पट्टा बना है पर बाकी आरोप को निराधार बताया है।
