राजधानी रायपुर में मर्डर: नर्स को बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदा, रूम में मिली खून से लथपथ लाश, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में मर्डर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नर्स की मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के लालपुर स्थित मकान में गुरुवार की सुबह नर्स प्रियंका दास का खून से लथपथ शव मिला था। मृतिका नर्स राजधानी के ही एमएमआई हॉस्पिटल में नर्स थी। वहीं नर्स की हत्या मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जहां के लालपुर स्थित मकान में एमएमआई हॉस्पिटल की नर्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका नर्स की पहचान प्रियंका दास के रूप में हुई है और वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। यहां रायपुर में किराये के मकान में अपनी सहेलियों के साथ रहती थी।

बॉयफ्रेंड से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतका नर्स प्रियंका दास की उसके प्रेमी से विवाद चल रहा था इस बीच उसकी साहिलियों ने उसे घर चले जाने की भी सलाह दी थी लेकिन वह नहीं गई। वहीं अब उसकी कमरे में खून से लथपथ लाश मिली है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है जांच पूरी होने के बाद कई खुलासे कर सकती है।

प्रेम संबंध के चलते की हत्या
जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला है कि प्रियंका का दुर्गेश नामक युवक से प्रेम संबंध था, जिससे पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसके अलावा प्रियंका का चिरमिरी निवासी सन्नी नामक युवक से भी करीब 7 साल से दोस्ताना संबंध था। दोनों युवक भी घटना के बाद से पुलिस की निगरानी में हैं। माना जा रहा है कि यह हत्या लव ट्रायंगल (प्रेम त्रिकोण) से जुड़ी हो सकती है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, मृतका और दुर्गेश की पहचान एक पूर्व अस्पताल में हुई थी, जहां दोनों पहले साथ काम करते थे।
