'न्यूड पार्टी' के खिलाफ SSP को ज्ञापन: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रायपुर एसपी के पास, आयोजन रोकने की मांग

'न्यूड पार्टी' इंस्टाग्राम पर पोस्टर वायरल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 'न्यूड पार्टी' आयोजन के संबंध में इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल होने के बाद अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन सौंपने SSP कार्यालय रायपुर पहुंच गया है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेसियों का कहना है कि, न्यूड पार्टी का आयोजन रोका जाए। आयोजनकर्ताओं और उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि, राजधानी में इंस्टाग्राम पर न्यूड पार्टी का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त पोस्ट में शनिवार को शहर में कथित रूप से 'न्यूड पार्टी' आयोजित करने की बात कही गई है। पोस्टर के वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे आयोजनों का विरोध हो : जायसवाल
उधर इस संबंध में अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने 'न्यूड पार्टी' वाले पोस्टर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- इस बात की चिंता है कि, आज की युवा पीढ़ी क्यों नहीं समझ पा रही है। हमारा देश संतों का देश है, धरती को माता कहते हैं। यहाँ गंगा-यमुना जैसी पावन नदियां बहती हैं। ऐसे में इस प्रकार का आयोजन नहीं होना चाहिए। इसे लेकर कांग्रेस की बयानबाजी जायसवाल ने कहा- कांग्रेस को हर चीज़ में राजनीति नहीं करना चाहिए, दलगत राजनीति से उठकर इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए।
क्या है न्यूड पार्टी : क्या भारत में इसकी अनुमति है?
एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल होने के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ में 'न्यूड पार्टी' एकाएक चर्चा में आ गया है। ज्यादातर लोगों में जिज्ञासा यह देखी जा रही है कि, आखिर है क्या ये 'न्यूड पार्टी'। तो आइए जानते हैं, यह किन देशों में कैसे और कहां, किन शर्तों पर आयोजित होती है।
सबसे पहले जानिए क्या है न्यूड पार्टी ?
यूं तो दुनियाभर में अलग-अलग सैकड़ों तरह की पार्टियों का चलन है। लेकिन 'न्यूड पार्टी' इन सबसे अलग है। यह एक ऐसी पार्टी होती है, जिसमें लोग बिना कपड़ों के यानी टोटल न्यूड होकर शामिल होते हैं। इसे कई देशों में nudist party या naturist gathering भी कहा जाता है।
ऐसी पार्टी का उद्देश्य
- Body Positivity : अपने शरीर को जैसा है उसी तरह स्वीकारना और शर्म या झिझक से बाहर निकलने की कोशिश करना इस आयोजन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
- Freedom & Nature : कपड़ों के बिना प्राकृतिक रूप में कुछ समय के लिए जीना।
- Social Nudity : समान विचारधारा वाले लोगों के बीच रहना।
कहां आयोजित की जाती हैं?
- प्राइवेट विला, फार्महाउस, बीच, रिज़ॉर्ट या क्लब में।
- कुछ देशों (जैसे यूरोप, अमेरिका) में nudist beaches & resorts बहुत कॉमन हैं।
नियम, कयदे और मर्यादा
- 'न्यूड पार्टी' का मतलब सेक्सुअलटी से नहीं होती। कई जगह सिर्फ न्यूड लाइफ स्टाइल और फ्रेंडली गेट- टुगेदर होता है।
- ऐसे आयोजनों में आम तौर पर consent (सहमति), respect और no-touch without permission जैसे नियम सख्ती से लागू होते हैं।
- मोबाइल कैमरा/फोटो खींचना अक्सर प्रतिबंधित होता है।
भारत में न्यूड पार्टी की अनुमति है?
भारत में कानूनी और सांस्कृतिक कारणों से सार्वजनिक रूप से न्यूड पार्टी की अनुमति नहीं है। यह प्रैक्टिस ज़्यादातर पश्चिमी देशों या इंटरनेशनल nudist community तक सीमित है। कहीं-कहीं चोरी छिपे इस तरह के आयोजन की खबरें कभी-कभी आती रहती हैं।
न्यूड पार्टी का सारांश
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि, न्यूड पार्टी केवल एक तरह से प्राइवेट सोशियल गैदरिंग होती है। जहां लोग बिना कपड़ों के शामिल होते हैं। यह हमेशा सेक्सुअल नहीं होती, बल्कि कई बार केवल बॉडी पॉज़िटिविटी और नेचुरल लाइफ स्टाइल को एन्जॉय करने के लिए आयोजित की जाती है।
