नई विधानसभा में विजन 2047 पर चर्चा: सीएम साय बोले- विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर हमारी टीम ने बहुत परिश्रम किया

नई विधानसभा में विजन 2047 पर चर्चा : सीएम साय बोले- विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर हमारी टीम ने बहुत परिश्रम किया
X

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विधानसभा में विजन 2047 पर चर्चा करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, सरकार बनते ही हमने विजन डॉक्यूमेंट बनाने की शुरुआत की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा में विजन 2047 पर चर्चा जारी है। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवीन भवन में कामकाज के लिए सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, 25 साल पहले आज ही के दिन सत्र आहूत हुआ था। जशपुर हाल में विधानसभा का पहला बैठक हुआ था। दिलीप सिंह जूदेव ने सांसद निधि से इस हाल का निर्माण कराया था। जशपुर का होने की वजह से मुझे इस बात का गर्व है।

उन्होंने आगे कहा कि, नवीन भवन के शुभारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, इसके लिए हम आभारी हैं। विकसित छत्तीसगढ़ 2047 पर सदन में चर्चा की गई। ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में विजन डॉक्यूमेंट तैयार हुआ। सरकार बनते ही हमने विजन डॉक्यूमेंट बनाने की शुरुआत की। देशभर में विजन 2047 की दिशा में काम किया जा रहा है। PM मोदी ने देश को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर हमारी टीम ने बहुत परिश्रम किया। सभी वर्गों से बातचीत कर विजन डॉक्यूमेंट तैयार हुआ।

छत्तीसगढ़ ने तय की विकास की लंबी यात्रा
सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि जैसे 13 क्षेत्रों को शामिल किया है। सभी वर्गों से चर्चा के बाद इसे तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ में कभी लोगों की भूख से मौत होती थी। आज छत्तीसगढ़ ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। हमारी सरकार ने जो वादा किया उसे हमने पूरा किया है। 18 लाख आवास की हमने पहले कैबिनेट में स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में लगातार हमने आवास देने का काम किया। हमने किसानों से किया वादा भी निभाया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story