नक्सलियों की कायराना करतूत: दो ग्रामीणों पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा

नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या
गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। यहां के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेला कांकेर में नक्सलियों दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। जिनकी पहचान तिरुपति सोढ़ी और रवि कट्टम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की नक्सलियों ने धारदार हथियार से दोनों पर वार किया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर घटना की जानकारी दी है।
वहीं 13 अक्टूबर को नक्सलियों ने बेरहमी से भाजपा नेता की हत्या कर दी थी। मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पूनेम सत्यम को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान उन्होंने अपना पुराना रवैया दोहराते हुए शव के पास पर्चा फेंका था। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाये हैं। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली थी।
पर्चा फेंका था
भाजपा नेता के शव के पास नक्सलियों ने पर्चा फेंका था। जिसमें लिखा था- ब्राहमतीय हिन्दुत्वयासीवादी भाजपा, आरएसएस, मोदी, विष्णुदेव साय सरकार ने 2026 मार्च तक माओवादी पार्टी के खात्मे का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को लेकर गांव- गांव में भाजपा संगठन को मजबूत और पुलिस मुखबिर तंत्र को एकत्रित कर सूचना आधार पर हमारी दलों के उपर हमला कर रही है।
