गंगालूर क्षेत्र से आतंक का पर्याय खत्म: 1 करोड़ 30 लाख के 18 नक्सली मारे गए, आईजी बोले- बचे हुए जल्द करें समर्पण

मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार
गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए मुठभेड़ में मारे गए सभी 18 नक्सलियों के शव जिला मुख्यालय लाया गया। इस दौरान बस्तर आईजी पी सुंदरराज और एसपी ने प्रेसवार्ता को संबोधित कर मुठभेड़ से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि, अब तक कुल 1 करोड़ 30 लाख के इनामी नक्सली मारे गए इसी के साथ ही गंगालूर क्षेत्र से आतंक का पर्याय खत्म हो गया है।
बस्तर आईजी ने बताया कि, 9 महिला नक्सली समेत मारे गए 18 नक्सली मारे गए हैं। जिसमें 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर वेल्ला भी शामिल है। कंपनी नम्बर 2 और कंपनी नम्बर 7 के नक्सली मारे गए हैं। वहीं मुठभेड़ स्थल से कुल 19 हथियार बरामद हुए हैं। आईजी ने आगे कहा- पिछले 19 महीनों में अलग- अलग मुठभेड़ में अब तक कुल 469 नक्सली मारे गए हैं।
बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र में कुल 1 करोड़ 30 लाख के 18 नक्सली मारे गए हैं। बस्तर आईजी ने कहा- बाकि बचे नक्सली भी समर्पण करें नहीं तो मारे जायेंगे। @DistrictBijapur #Chhattisgarh pic.twitter.com/EK9nWBZpEo
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 4, 2025
1 करोड़ से अधिक के नक्सली ढेर
बस्तर आईजी ने बताया कि, नक्सलियों की अवैध फंडिंग बन्द होने लगी हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा- बचे नक्सली जल्द ही समर्पण कर दें नहीं तो सुरक्षाबल के जवानों का सामना करना पड़ेगा। आगे बताया कि, मुठभेड़ में कुल 1 करोड़ 30 लाख के इनामी नक्सली मारे गए हैं। इसी के साथ गंगालूर क्षेत्र से आतंक का पर्याय खत्म हो गया है।

