सुकमा में नक्सलियों की आर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, हथियार भी जब्त

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की आर्डिनेंस फैक्ट्री को किया ध्वस्त
लीलाधार राठी -सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान जिला बल सुकमा और कोबरा 203वीं वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। इस फैक्ट्री में नक्सली हथियार और विस्फोटक तैयार करने की मशीनों का उपयोग कर रहे थे। नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सूरक्षाबलों को मुखबिर से सूचना मिली कि, मेट्टागुड़ा इलाके में नक्सलियों द्वारा अस्थाई फैक्ट्री बनाई है। जिसमें विस्फोटक सामान और हथियार का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद सूरक्षाबलों की टीम ग्राम ईरापल्ली, कोईमेंटा के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए। इसी दौरान ग्राम कोईमेंटा के जंगल पहाड़ियों में फैक्ट्री मिली। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह फैक्ट्री संचालित कर रहे थे। वहीं सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को संचालित हथियार और विस्फोटक सामग्री निर्माण को ध्वस्त किया। फैक्ट्री से हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने के लिए प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण सामग्री बरामद किया गया। इनमें हथियार बनाने की मशीन विस्फोटक तैयार करने के उपकरण गोला बारूद से जुड़ा सामान शामिल हैं।
नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों का विवरण
- वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01 नग
- बेंच वाइस – 03 नग
- बीजीएल लांचर (बड़ा) – 02 नग
- बीजीएल शेल (खाली) – 12 नग
- बीजीएल हेड्स – 94 नग
- हैंड ग्राइंडर मशीन – 01 नग
- लकड़ी के राइफल बट – 06 नग
- भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 01 नग
- भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 01 नग
- सोलर बैटरी – 04 नग
- बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 01 नग
- गैस कटर हेड्स – 02 नग
- डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 03 नग
- मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 06 नग
- स्टील वाटर पॉट्स – 02 नग
- एल्युमिनियम पॉट – 01 नग
- आयरन कटर व्हील्स – 06 नग
- टैपिंग रॉड – 01 नग
- आयरन स्टैंड – 01 नग
- स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80 नग
- आयरन स्क्रैप्स – बड़ी मात्रा
