बीजापुर में बड़ा नक्सली सरेंडर: 54 लाख रुपये के इनामी 12 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

बीजापुर में बड़ा नक्सली सरेंडर : 54 लाख रुपये के इनामी 12 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण
X

नक्सलियों ने किया सरेंडर 

बीजापुर में 12 नक्सलियों ने AK-47, SLR रायफल एवं कारतूस के साथ सरेंडर किया है। इन सभी पर 54 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी है। गुरुवार को 12 नक्सलियों ने AK-47, SLR रायफल एवं कारतूस के साथ सरेंडर किया है। इन सभी पर 54 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने संविधान की किताब देकर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया।

आत्मसमर्पण करने वालों में 08 महिला नक्सली और 04 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण करने वाले 12 नक्सलियों में डीव्हीसीएम -01, सदस्य बटालियन नम्बर 01,कंपनी नम्बर 02 - 02, पीपीसीएम-01, एसीएम -02, पार्टी सदस्य- 02, पीएलजीए सदस्य-04 शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने अपने साथ एक AK-47 और दो SLR राइफल भी पुलिस को सौंपे। ये 12 नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी सहित कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

बस्तर आईजी ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने कहा कि, सरकार की योजनाएं और पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। लगातार माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं। 01 जनवरी 2024 से अब तक 888 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं। 1163 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं और 231 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story