नवरात्रि और दशहरे पर आयोजन: स्कूली छात्र- छात्राओं ने गरबा और राम-रावण संवाद से बांधा समां

स्कूल खपरी धोबी में बेटियों ने खेला गरबा
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला खपरी धोबी में शुक्रवार को छात्राओं के द्वारा गरबा खेला गया। नवरात्रि पर्व में प्रधान पाठक धनेश रजक के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। जहां बहुत ही उत्साह के साथ स्कूली बेटियों ने गरबा खेला।
राम लक्ष्मण हनुमान व रावण के वेषभूषा में तैयार होकर बच्चे स्कूल पहुंचे। राम रावण संवाद हुआ। संवाद बहुत ही आकर्षक रहा और सभी बच्चे शिक्षक पालक खुश हो गए। प्रभारी प्रधान पाठक तारकेश्वर निर्मलकर ने बच्चों का राम रावण संवाद की सराहना की। सहायक शिक्षक थुकेल राम तारम ने गरबा के लिए तैयार हुए।
बेटियां आप सभी नव दुर्गा शक्ति हो
सहायक शिक्षक थुकेल राम तारम ने कहा कि, बेटियां आप सभी नव दुर्गा शक्ति हो, शिक्षिका रूखमणी सेन ने सुन्दर आकर्षक प्रस्तुति के लिए सभी बच्चों को पुरस्कृत किये। सरपंच गिरधारी निर्मलकर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा इस तरह का आयोजन हमारे स्कूल में पहली बार हो रहा है, मेरे गांव के प्रिय बच्चों खूब आशीर्वाद शुभकामनाएं। भगवान राम का जीवन अनुकरणीय है। हमारे आदर्श है। आप लोगोें का सुन्दर आकर्षक गरबा, सुन्दर का राम रावण संवाद, रावण वध का सजीव दृश्य दिखाकर दिल खुश कर दिये।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है
प्रधान पाठक धनेश रजक ने कहा कि, बच्चों नवरात्रि का पर्व है नवदुर्गा हर एक गांव में स्थापित है। हम सब उनके भक्त है। बेटियों आप नवदुर्गा के रूप हो। नन्ही परी हो। आज आप सभी गरबा के लिए सुंदर तैयार होकर आई हो, सुंदर नृत्य किये हो, बहुत सुंदर आकर्षक प्रस्तुति है। सदैव आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना है। बच्चों दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। इस दिन भगवान राम ने अत्याचारी रावण का वध किया था। दशहरे पर लोग बुराईयों के प्रतीक रावण का पुतला जलाकर अच्छाईयो के प्रतीक भगवान राम की विजय का उत्सव मनाते है।
नन्हें बच्चों को किया पुरस्कृत
उन्होंने ने कहा कि, हम सब संकल्प लेते हैं कि, वे अपने भीतर के बुराईयों का अंत करके सदगुणों को अपनायेंगे। बच्चों दशहरा अच्छाईयों की जीत का संकल्प है। भगवान राम के वेषभूषा में मिथलेश निर्मलकर, लक्ष्मण के वेषभूषा में टूकेश्वर निर्मलकर, हनुमान की वेशभूषा में लक्ष्य निर्मलकर रहे। गरबा और रावण वध के पात्रो को सरपंच गिरधारी निर्मलकर, प्रदीप निर्मलकर, तोप सिंह निर्मल कर और रूखमणी सेन शिक्षिका ने पुरस्कार दिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में सरपंच गिरधारी निर्मलकर सभी शिक्षक-शिक्षिका, धनेश रजक, तारकेश्वर निर्मलकर, चंद्रशेखर कश्यप, थुकेल राम तारम, रूखमणी सेन, विजय लक्ष्मीरावत, नरेश सिन्हा, टोपसिंह बिरजू वर्मा दीपक निर्मलकर डॉ धनसाय निर्मलकर सोनिया बाई पूसाई बाई दुर्गा बाई पार्वती बाई यशोदा बाई तिजाऊ ,जम रामू ,केशव ,शंकर लाल सूरज रूप सिंह गणेश्वर पिंटू सिंह खेमसी युवराज सहित छात्र-छात्राएं, पालकगण उपस्थित रहे थे।
