महिला गौरव अवॉर्ड: वक्ता मंच ने समाज सेविका योगिता सिन्हा को किया सम्मानित

अवार्ड लेते हुए
श्यामकिशोर शर्मा - नवापारा। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थान वक्ता मंच ने नवापारा नगर की वरिष्ठ समाजसेवी योगिता सिन्हा को उनके सामाजिक उत्थान और महिला स्वालंबन के कार्यों के लिए सम्मानित किया है। राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवॉर्ड का आयोजन किया गया था।
इस आयोजन में प्रदेश भर के 125 महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर सुमेधा श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल के हाथों से योगिता सिन्हा को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
स्लम बस्तियों के लोगों को समाज से जोड़ने का प्रयास
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पी के तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी, अंकुर चौबे, समाज सेविका अरुणा चौबे एवं प्रदेश भर से पधारे शिक्षाविद, कला, साहित्य, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सम्मान के बाद समाजसेविका योगिता सिन्हा ने कहा कि, विगत वर्षों में स्लम बस्तियों के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। दिव्यांग बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके हुनर को मंच देने का कार्य कर रही है।

समाजसेवी योगिता सिन्हा दी शुभकामनाएं
महिलाओं को स्वालंबी, युवाओं को हुनरमंद, छात्र छात्राओं को शिक्षा में सहयोग और आगे बढ़ाने के लिए पृथ्वी फाउंडेशन के माध्यम से कई रचनात्मक कार्य किए जा रहे है। समाजसेवी योगिता सिन्हा को सम्मान प्राप्त होने पर विधायक इंद्र कुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तनु मिश्रा, धीरज साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, हर्षा कंसारी, सविता गोस्वामी, सोनल महाडीक, अशोक गंगवाल और नगर के प्रबुद्ध लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
