नवापारा में धूमधाम से हुआ गौरी-गौरा विसर्जन: भाजपा नेता किशोर देवांगन हुए शामिल, गौमाता को खिचड़ी खिलाकर लिया आशीर्वाद

गौरी- गौरा विसर्जन
X

गौरी- गौरा की पूजा करते हुए भाजपा नेता

नवापारा में गौरी-गौरा विसर्जन पर्व में नगर के भाजपा नेता किशोर देवांगन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रूप से पूजा- अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

श्यामकिशोर शर्मा- नवापारा/ राजिम। छत्तीसगढ़ के नवापारा में धूमधाम से गौरी-गौरा विसर्जन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता किशोर देवांगन ने विसर्जन यात्रा में शामिल होकर भगवान गौरी-गौरा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर गौशालाओं में गायों को खिचड़ी खिलाकर क्षेत्रवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की।

भाजपा नेता किशोर देवांगन ने बताया कि, हिंदुओं के सबसे बड़े 5 दिवसीय दीपावली त्यौहार के दौरान लोगों में खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जीएसटी 2.0 के कारण देशवासियों को दीपावली पूर्व बोनस दे दिया गया था। इसके कारण इस साल की दीपावली, खुशियों वाला दीपावली बन गई है। लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा की रात हमारे आदिवासी समाज ने भगवान शंकर और माता पार्वती का गौरी-गौरा रूप में विवाह संपन्न कराया।


जनकल्याण की कामना की
किशोर देवांगन ने कहा- इस पारंपरिक पर्व में शामिल होकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। गौमाताओं को खिचड़ी खिलाकर भगवान से जनकल्याण की कामना करना, हृदय को सुकून देने वाला रहा। सनातन धर्म की शिक्षा यही है कि, जनकल्याण की कामना करने से बड़ा कोई सुकून नहीं होता और इससे स्वयं का भी कल्याण होता है।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story