6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा: पूर्वी क्षेत्र में राजनांदगांव जिला अव्वल, कृष्णा पब्लिक स्कूल बना सर्वश्रेष्ठ विद्यालय

सर्वश्रेष्ठ पूर्वी क्षेत्र में राजनांदगांव को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान
X

सर्वश्रेष्ठ पूर्वी क्षेत्र में राजनांदगांव को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान

छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में राजनांदगांव ने पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं रायपुर का कृष्णा पब्लिक स्कूल सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में अव्वल बना है।

रायपुर। दिल्ली में छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। वर्ष 2024 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 46 विजेताओं को पुरस्कार मिलेंगे। विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 नवंबर 2025 को पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ने पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

ये पुरस्कार 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे। जिनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, ज़िला, ग्राम पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, विद्यालय या महाविद्यालय, उद्योग, जल उपयोगकर्ता संघ, संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के नाम शामिल है।

पूर्वी क्षेत्र में राजनांदगांव अव्वल
पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव को प्रथम स्थान मिला है। पश्चिम क्षेत्र में मध्य प्रदेश के खरगोन और उत्तरी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर को प्रथम स्थान मिला है। बाहरी परिसर श्रेणी में हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार को संयुक्त प्रथम स्थान और सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत में छत्तीसगढ़ के डूंगर पानी कंकर कोसंयुक्त तीसरा स्थान मिला है।

सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रथम
सर्वश्रेष्ठ विद्यालय और महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ के कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। सर्वश्रेष्ठ उद्योग कैटेगरी में हरियाणा की दो कंपनियां हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड गुरुग्राम और झज्जर पावर लिमिटेड को द्वितीय और तीसरा स्थान मिला।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story