राष्ट्रीय शिखर सम्मान समारोह 2025: प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे हुईं सम्मानित

Ishwari Prasad Ghritalhare
X

शिखर सम्मान से सम्मानित हुए प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे

रायपुर के वृंदावन टाउन हॉल में 1 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे को सम्मानित किया गया।

बेमेतरा। राजधानी रायपुर के वृंदावन टाउन हॉल में 1 सितंबर को राष्ट्रीय शिखर सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। यह सम्मान शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ के द्वारा कराया गया। इस मौके पर शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ से प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे को भारत भूषण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि राजा कमलचंद्र भंजदेव के हाथों से शासकीय प्राथमिक शाला बैजी के प्रधान पाठक को दिया गया।

इस दौरान बताया गया कि, प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे ने अपने शिक्षकीय जीवन में अच्छे कार्यों, नवाचारी शिक्षक और शासन के आदेश अनुसार विभिन्न गतिविधियों को आत्म साधकर बच्चों में नए-नए तरीके से पढ़ने में वह विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों को बजाना, गीत संगीत से लोगों के मन को मुग्ध कर देता है। पाठ्य पुस्तक के कहानी को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना और पाठ के कविताओं को गीत के रूप में प्रस्तुत करना आदि विधाओं में माहिर है।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं प्रधान पाठक
बताया जा रहा है कि, प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। यह शिक्षक एक पैर से दिव्यांग होते हुए भी विभिन्न कार्यों को बखूबी और बड़ी आसानी से कर लेते हैं। पिछले वर्ष में शासकीय पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला उघरा में कक्षा पांचवी की एक छात्रा लोकेश्वरी निषाद को नवोदय विद्यालय परीक्षा में विद्यार्थी और शिक्षक के प्रयास से सफलता मिली।

ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर राजमहल के महाराजा कमलचंद्र भंजदेव, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि शकुंतला, धरसीवां जनपद पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र सेन, धरसीवां जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश खूटे, सभापति सविता चंद्राकर, पद्मश्री अनूप रंजन पांडे, डोमार सिंह कंवर, डॉ मन्नू लाल चेलक अध्यक्ष शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, वरिष्ठ पत्रकार, प्रकाश लहरें और उदय मधुकर शक्ति सहित कई लोगों उपस्थिति थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन महासमुंद के युवा प्रोफेसर विजय मिर्ची ने किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story