राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी कस्तूरबा विद्यालय बेमेतरा की बेटियां, पंजाब के लिए हुईं रवाना

राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी कस्तूरबा विद्यालय बेमेतरा की बेटियां, पंजाब के लिए हुईं रवाना
X

दुर्गा गायकवाड़ और चांद चतुर्वेदी   

कस्तूरबा विद्यालय की दो छात्रों का गतका खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। इस खेल में दुर्गा गायकवाड़ और चांद चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के कस्तूरबा विद्यालय की दो छात्रों का गतका खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। इस खेल में दुर्गा गायकवाड़ और चांद चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है। पंजाब लुधियाना में 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल क्रीड़ा, गतका का खेल का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर 6 जनवरी से 11 जनवरी तक होगा है। इसमें बालक/बालिका अंडर-19 प्रतिभागी शामिल होंगे।

इस आयोजन से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दोनों होनहार बालिकाओं दुर्गा गायकवाड़ और चांद चतुर्वेदी का गतका का खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है।


पंजाब के लिए हुई रवाना छात्राएं
इस आयोजन से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। गांधी आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे के द्वारा दोनों बेटियों की आरती कर, तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर जीत के लिए आशीर्वाद देकर 4 जनवरी को पंजाब के लिए रवाना किया।

कठिन परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती
इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक, अजय कुमार वर्मा और सेवानिवृत्त खेल प्रशिक्षक जी.एस.राजपूत उपस्थित रहे। जी.एस.राजपूत ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। कहां कि, आज फिर से दोनों बेटियों ने साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम करने वाला की कभी हार नहीं होती।

विद्यालय परिवार ने बच्चों को दी शुभकामनाएं
वहीं विद्यालय की इस उपलब्धि पर अधीक्षिका भारती घृतलहरे, शिक्षिकाओं ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू विजयलक्ष्मी परगनिया, स्टाफ सावित्री यादव, दीप्ति नवरंगे, अनीता साहू, नेहा वर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story