अनुशासनहीनता पर भाजपा का एक्शन: बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी पद से किया मुक्त

अनुशासनहीनता पर भाजपा का एक्शन : बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी पद से किया मुक्त
X

बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष निष्काषित 

अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने दी।

गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, पार्टी किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं करती।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि पार्टी की छवि और अनुशासन सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति यदि संगठन की मर्यादा से बाहर जाकर आचरण करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल और निष्पक्ष कार्यवाही की जाती है। विधानसभा सिहावा के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल बेलरगांव अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में लिया गया है।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करती पार्टी
उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं करती। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है, और संगठन की मर्यादा बनाए रखना हर कार्यकर्ता का पहला कर्तव्य है। भाजपा सदैव पारदर्शिता और सख्त संगठनात्मक अनुशासन की पक्षधर रही है। पार्टी में कोई भी कितना ही बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो, यदि उसके आचरण से संगठन की छवि पर प्रश्न उठता है तो कार्रवाई अवश्य होगी। यही भाजपा की पहचान और प्रतिबद्धता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story