भैंसाझार जंगल में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: पुरानी रंजिश पर जान लेने के दो आरोपी गिरफ्तार

भैंसाझार जंगल में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : पुरानी रंजिश पर जान लेने के दो आरोपी गिरफ्तार
X

दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के रतनपुर पुलिस ने भैंसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रेम सोमवंशी- कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने भैंसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास लोहे के पाईप और लकड़ी के बेंत को जब्त किया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों का नाम रंजीत खाण्डे , सुधीर खाण्डे है। वह भैंसाझार थाना रतनपुर हाल मुकाम भरारी (भुण्डा) का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, 4 दिसंबर को रतनपुर पुलिस के पास सूर्यप्रकाश बघेल की गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी पता तलाश तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से की जा रही थी। इसी दौरान 5 दिसंबर को भैंसाझार जंगल, डैम के पास मोटर सायकल और शव संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ।

आरोपियों का मृतक से हुआ था विवाद
इसकी पुलिस मिलते ही डॉग स्कॉट की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। वहीं मृतक से पूर्व में विवाद होने के कारण 3 महीने पूर्व से गांव से अलग रहने वाले संदेही रंजीत खाण्डे और सुधीर खाण्डे से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार जप्त कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story