बिलासपुर में बवाल: मुस्लिम युवक के शिवलिंग पर पेशाब करने से भड़के लोग, आक्रोशित लोगों ने की जमकर तोड़-फोड़, 8 गिरफ्तार

आक्रोशित भीड़ ने कई घरों में की तोड़फोड़
पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने शिवलिंग पर पेशाब कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर बवाल मचाया। इस दौरान इलाके के घरों भीड़ ने की तोड़फोड़ भी किया है। जिनका हंगामा अभी भी जारी है। यहां के एक मुस्लिम युवक पर पेशाब करने का आरोप लगा है। पूरा मामला सरकंडा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान में हुई है। जहां शुक्रवार देर रात मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर अनैतिक कृत्य किया था। इसके बाद से इलाके में बवाल मच गया। गुस्साई भीड़ ने बस्ती में तोड़फोड़ की। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
बिलासपुर में एक मुस्लिम युवक के शिवलिंग में पेशाब करने को लेकर बवाल मच गया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने कई घरों में तोड़फोड़ करते हुए उत्पात मचाया। @BilaspurDist #Chhattisgarh #Shivalinga @PoliceBilaspur pic.twitter.com/twEoyKWrdH
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 4, 2025
कुल 8 बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं अनैतिक कार्य करने वाले मुस्लिम युवक को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह दोनों पक्ष के 8 बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थित सामान्य है।


