शनिवार को रायपुर में पानी सप्लाई रहेगी बंद: लीकेज सुधार कार्य के चलते 32 टंकियों में जलापूर्ति होगी बाधित, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित

शनिवार को रायपुर में पानी सप्लाई रहेगी बंद
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 32 पानी टंकियों में 13 सितंबर शनिवार को पानी नहीं आएगा। जिसके कारण शहर के 5 लाख लोगों तक जलापूर्ति नहीं होगी। नगर निगम जल कार्य विभाग के लीकेज सुधार कार्य के चलते असुविधा होगी। वहीं लीकेज में सुधार होने के बाद से पूर्वानुसार जलापूर्ति नियमित रूप से शुरू हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार, 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट के रॉ वॉटर राइजिंग पाइपलाइन में भाटागांव चौक के पास लीकेज है। जिसके कारण आज शाम को लोगों को पानी देने के बाद शट डाउन किया जाएगा। जिसके बाद शनिवार सुबह तक जलापूर्ति ठप रहेगा। सुधार कार्य पूरा होने के बाद से नियमित रूप से आपूर्ति होगी।
इन टंकियों से नहीं आएगा पानी
बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, नया रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार,मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी और मोतीबाग टंकी से जलापूर्ति बाधित रहेगी।
