छठ महापर्व की तैयारी पर महापौर का फोकस: संजय पाण्डेय ने घाटों का किया निरीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

छठ महापर्व की तैयारी पर महापौर का फोकस : संजय पाण्डेय ने घाटों का किया निरीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
X

घाटों का निरीक्षण करते महापौर संजय पाण्डेय

जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डेय ने छठ महापर्व 2025 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शहर के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया।

अनिल सामंत- जगदलपुर। नगर निगम के महापौर संजय पाण्डेय ने छठ महापर्व 2025 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शहर के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास” के मूलमंत्र पर चलते हुए महापौर पांडे ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के पर्व-त्योहार हमारे साझा संस्कृति का प्रतीक हैं, और निगम की जिम्मेदारी है कि इन अवसरों पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

महापौर ने गंगा मुंडा, दलपत सागर सहित अन्य जलाशयों के छठ पूजा घाटों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। महापौर श्री पांडे ने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा और स्वच्छता का संगम है। इसलिए सभी घाटों की नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घाटों या तालाबों में कचरा, प्लास्टिक या पूजन सामग्री न फेंकें। शहर की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। गीला और सूखा कचरा अलग रखें तथा निगम के निर्धारित वाहनों को ही कचरा दें।


महापौर के पहल ने छठ पर्व मनाने वालों का दिल जीता
महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने और छठ महापर्व को स्वच्छ,सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पांडे की इस पहल ने शहर के उत्तर प्रदेश और बिहार मूल के नागरिकों के दिल जीत लिए हैं। लोगों का कहना है कि“जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के सभी वर्गों की आस्था और स्वच्छता को महत्व देते हैं, उसी राह पर हमारे युवा महापौर संजय पांडे भी आगे बढ़ रहे हैं।

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित
निरीक्षण दल में एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, पार्षद बसंती समरथ, पूर्व पार्षद अतुल कौशल, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, अजय बनिक, विमल पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दलपत सागर स्थित राम मंदिर के समीप छठ घाट का उन्होंने विशेष रूप से अवलोकन किया। इस अवसर पर रितेश सिंह, पंडित विपिन तिवारी, सीमा चौबे, साहू, आदर्श, चौधरी सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story