'बस्तर ओलंपिक' का आगाज: सांसद कश्यप और विधायक गोयल भी उतरे मैदान में, खिलाड़ियों का बढ़ाया जोश

बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल
X

बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल 

बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने तोकापाल और दरभा विकासखंड में 'बस्तर ओलंपिक' का आगाज किया। इस दौरान वे स्वयं मैदान में खेल खेलते दिखे।

अनिल सामंत- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के तोकापाल और दरभा विकासखंड में बस्तर ओलंपिक का आगाज़ हुआ। समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर खेल का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खास बात यह रही कि, विधायक और सांसद ने स्वयं भी मैदान में उतरकर खेलों में भाग लिया, जिससे माहौल तालियों और जयघोषों से गूंज उठा।

आयोजन में मैदान में न सिर्फ खिलाड़ी पसीना बहाते नजर आए। वहीं दर्शकों के बीच भी खेलों का रोमांच देखने को मिला। इस वर्ष कुल 16 पारंपरिक खेलों कबड्डी,रस्साकशी,तीरंदाजी, दौड़, लंबी कूद और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 42 पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया कि बस्तर की धरती न सिर्फ परंपराओं की धरोहर है,बल्कि खेल प्रतिभाओं की भी जननी है।


बस्तर ओलंपिक ग्रामीण खेलों को नई पहचान दे रहा- सांसद महेश कश्यप
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि, बस्तर ओलंपिक ग्रामीण खेलों को नई पहचान दे रहा है। यह आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सौहार्द की भावना को सशक्त बना रहा है। वहीं विधायक विनायक गोयल ने कहा कि, इन खेलों के माध्यम से बस्तर की गौरवशाली संस्कृति नई पीढ़ी तक पहुँच रही है। यह परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रेरक प्रयास है।पूरे आयोजन में मैदान तालियों, लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों से गूंजता रहा।


बस्तर ओलंपिक ने ग्रामीण खेलों को दिया नया जीवन
तोकापाल और दरभा ब्लॉक में हुए बस्तर ओलंपिक ने ग्रामीण खेलों को नया जीवन दिया। 42 पंचायतों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लेकर बस्तर की संस्कृति, खेल भावना और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया, वहीं कबड्डी, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन में परंपरा, जोश और उत्सव का संगम नजर आया।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story