मोहला पहुंचे भूपेश बघेल: बोले- भाजपा सरकार शिक्षकों को परेशान कर भेज रही जेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का लोगों ने किया स्वागत
एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल रविवार को मोहला-मानपुर विधानसभा के कोरचाटोला पहुंचे। इस मौके पर वे कोरचाटोला में किसान बैईठका में शामिल हुए। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति में माल्यार्पण कर मांदरी की पारंपरिक नृत्य के साथ भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। सभा को जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने भी संबोधित किया और एक स्वर में सबने भूपेश बघेल के सरकार में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष, नया जिला बनाने वाला, धान के दाम बढ़ईया, आत्मानंद स्कूल खोलने वाला, किसान जवान के विकास करने वाला, खेल खुद के दिशा में कार्य करने वाला, आजीविका के साधन देने वाला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।
बीजेपी शिक्षकों को कर रही परेशान
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किसान बईठका को संबोधित करते हुए कहा कि कोरचाटोला के बच्चों ने शिक्षक की मांग किया उसे लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। जिसमें शिक्षा की प्रकाश एवं शिक्षक के मांग को लेकर चक्काजाम पर भाजपा सरकार ने इन्हें जेल में डाल दिया। आज मैं इन सबका सम्मान करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि, बच्चे शिक्षक को ढूंढ रहे है, शिक्षक मतदाता को ढूंढ रहे और मतदाता अपने परिवार को ढूंढ रहा है। भाजपा शासन में यही सरकार का कार्य हो गया है। आज कल भाजपा शासन शिक्षकों को कुत्ता की गिनती करने का कार्य भी दिया है। राशन कार्ड में भी ईकेवायसी करा रहे है जिसमें लगभग 30 लाख कार्ड अब कट जाएंगे। किसानों को एग्रीस्टेक करा रहे है जिसमें किसान परेशान है। रकबा और खसरा में फेर कर रहे है, अनावरी में रकबा काट दिए है। ऑनलाइन टोकन के कारण किसान परेशान है। 2 मिनट में ऑनलाइन टोकन खतम हो जा रहा है। किसान परेशान होकर गला काट रहे है, यहां फिर से 15 साल के भाजपा सरकार का पुनरावृत्ति हो रहा है। जब किसान फिर से आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे है। आज जो रोजगार के लिए, महिला के लिए, जवान के लिए, धान खरीदी के लिए आंदोलन कर रहे है उन्हें जेल भेज रहे है। आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासियों का ही धान खरीदी नहीं कर रही है बल्कि शोषण कर रही है। वन पट्टा के धान को नहीं खरीद रहे है।

महादेव सट्टा के नाम पर मेरे बेटे को भेजा जेल
उन्होंने आगे कहा कि, महादेव सट्टा के नाम पर मेरे बेटे को जेल भेज दिया। करोड़ों रुपए हर फेर का आरोप भूपेश बघेल पर लगाया पर मेरे घर में क्या मिला बस 33 लाख और मोदी काला धन लाया क्या? नोटबंदी जिसमें एक झटके में पांच सौ और हजार के नोट बंद। मोदी के राज में काला धन रखने वालों का नोट सफेद हो गया पर आम आदमी का गिने चुने नोट को जमा करवा कर अन्याय कर दिया ये भाजपा और मोदी का काम है। जो माता बहन एक एक नोट जमा करके रखा था उसे बिना परिवार वाला मोदी जी नहीं समझ सकते है। मोदी की गारंटी में पंचायत में धान खरीदी का पैसा आज तक किसी को मिला। पुलिस भर्ती में आत्महत्या ही रहा है। पी डब्लू डी के पेपर में बाहर बैठकर नकल हो रहा है। सीबीआई के अधिकारी ही भ्रष्टाचार में फंस रहे है। विष्णु शासन काल में कोयला अदानी, लोहा अदानी, एयरपोर्ट्स अदानी, रेलवे अदानी ये छत्तीसगढ़ नहीं अदानीगढ़ हो गया है।
भाजपा शासन में किसान चिंतित- विधायक इंद्र शाह मंडावी
विधायक इंद्र शाह मंडावी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबसे ज्यादा अन्याय अगर किसी के साथ करती है तो ओ किसान साथी है। आज से पहले भी 15 साल तक अगर किसान की खून पसीना की कमाई को पानी का मोल करने का कार्य अगर किसी ने किया था तो वो भी भाजपा की सरकार थी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जब हमारी थी तब किसानों के लिए नवा बिहान आया था जब किसान साथी के मान सम्मान और पसीने की कमाई की एक एक दाना धान हमारी सरकार खरीदी और सबसे ज्यादा उसका कीमत भी दिया। आज भाजपा के शासन में किसानों के साथ साथ आम लोगों को भी परेशान किया जा रहा है पुलिस प्रशासन के द्वारा झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। जब हमारी सरकार थी भूपेश बघेल के नेतृत्व में जिला बनाया, तहसील बनवाया, आत्मानंद स्कूल खुलवाए, पुल-पुलिया, सड़क बनवाए पर ये सरकार केवल उद्योगपति और व्यापारियों के लिए कार्य करती है। मंडियों में किसानों को धान बेचते में दिक्कत हो रही है, टोकन नहीं कट रहा है, रकबा में कटौती हो गया है जबकि कोचिया आसानी से धान बेच रहे है। भाजपा शासन में किसान चिंतित और आशंकित है कि कब किसान के मेहनत के धान को भी सरकार खरीदने से मना कर दे।
चक्काजाम में जेल जाने वाले लोगों का सम्मान
शिक्षकों की मांग को लेकर कोरचाटोला वासियों ने 7 जुलाई को चक्काजाम किया था जिस पर 7 नवंबर को आंदोलन में शामिल लोगों को जेल जाना पड़ा मोहन मेश्राम, दया शंकर गंजीर, निमेष साहू, नरसिंह मंडावी, अशोक तिवारी, निलेश लांझे वार, पीतांबर साहू, भाव सिंह तोपसे का साल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ये सभी पुलिस के द्वारा झूठे मामले में फंसाए गए लोग है जिन्हें भाजपा सरकार ने जेल की सजा काटने के लिए जबरदस्ती मजबूर किया था।
ये विधायक और नेता रहे उपस्थित
क्षेत्र के विधायक इंद्रशाह मंडावी, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक तेजकुंवर नेताम, नवाज खान, जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने किसानों के साथ बातचीत किया। वहीं कार्यक्रम में संजय जैन, शेश्वरी धुर्वे, देवानंद कौशिक, विमल साहू, प्रकाश गजभिए, बस्तर सलामे, पन्ना मेश्राम, दादू शिंदे, नीलिमा ठाकुर, कबीर दास फुलकौरे, नादिर भाई खेतानी, विकास लाऊट्रे, विद्या ताम्रकार, राजकुमारी सिन्हा, रितेश मेश्राम सहित ग्रामीण एवं किसान साथी उपस्थित रहे।
